शोहरतगढ़: ढेबरूआ क्षेत्र के खजुरिया में चल रहे अवैध प्लाई आरा मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत
थाना ढेबरूआ क्षेत्र के ढेबरूआ परसोहिया मार्ग के बगल स्थित खजुरिया गांव में आरा मशीन की चपेट में आने से रविवार की रात्रि 11:00 बजे के लगभग सीतापुर जिला निवासी एक 22 वर्षीय शमशेर की मौत हो गई है,जिस प्लाई आरा मशीन से यह घटना हुई है उसे कुछ दिन पूर्व वन विभाग ने सील कर दिया था।उक्त के संबंध में बुधवार को सुबह 9:00 के लगभग स्थानीय पुलिस ने जानकारी दिया है।