शोहरतगढ़: जिलाधिकारी ने शोहरतगढ़ क्षेत्र के महदेवा नानकार में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं आदि द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई आदि के संबंध में दिए गए निर्देश के तहत बुधवार को दोपहर 12:00 के लगभग महदेवा नानकार के प्राथमिक विद्यालय पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।