मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में दबंगों ने पीड़ित और उसके परिवार के साथ की मारपीट, दी धमकी
थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर निवासी दिनेश कुमार दीक्षित ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए बताया की पुरानी रंजिश को लेकर के दबंगों द्वारा पीड़ित और उसके परिवार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत थाने पर की लेकिन सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।