Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image

पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : विधायक रामकुमार गौतम पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सफीदों की नई अनाज मंडी में द्वितीय चरण वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन -77 वां वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत विधायक राम कुमार गौतम ने किया पौधारोपण सफीदों, 7 अगस्त। सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आज हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। विधायक रामकुमार गौतम शुक्रवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में द्वितीय चरण में 77 वां वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक राम कुमार गौतम ने किसान रैस्ट हाउस परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही पूर्व विधायक कलीराम पटवारी और मार्केट कमेटी सफीदों के चेयरमैन चंद्र सैनी ने भी पौधारोपण किया। कार्य्रक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राम कुमार गौतम सहित अन्य अतिथिगण को स्कूली छात्राओं ने बैज लगाए। एक स्कूली छात्रा सृष्टि द्वारा पर्यावरण संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राम कुमार गौतम ने कहा मानव ने अपने स्वार्थ के लिए वर्षों तक अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की, जिसके कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ा है। बढ़ता प्रदूषण, अनियमित वर्षा, जल संकट और बढ़ता तापमान इसी का परिणाम हैं। इन समस्याओं का प्रभावी समाधान केवल अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण करके ही संभव है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पेड़ों की कटाई हुई है, वहां प्रकृति को भारी नुकसान पहुंचा है। वृक्ष हमारी जीवन रेखा हैं। ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन से निपटने का एकमात्र प्राकृतिक उपाय सघन पौधारोपण है। हमें केवल पौधा लगाना ही नहीं है, बल्कि उसके बड़े होने तक एक बच्चे की तरह उसकी देखभाल करने का संकल्प भी लेना होगा। विधायक ने युवाओं को अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन या वर्षगांठ पर कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के प्रतीक के रूप में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। यह न केवल पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर भी बनेगा। विधायक रामकुमार गौतम ने लोगों से पौधारोपण को एक दिन का कार्यक्रम न मानकर जीवनभर का संकल्प बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल सुनिश्चित करे, तो हरियाणा सहित पूरा देश हरित और स्वच्छ वातावरण की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ा सकता है। पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल होगा और इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। इस मॉनसून में हम सब मिलकर अपने आस-पास खाली पड़ी जगहों पर पौधे लगाएं और इस धरती को हरी-भरी बनाने में अपना योगदान दें। वन विभाग के रेंज ऑफिसर राहुल कुमार ने जानकारी दी कि इसके साथ ही वन महोत्सव के द्वितीय चरण में मॉडर्न संस्कृति स्कूल सफीदों में भी पौधारोपण किया जा रहा है। मंच का संचालन विष्णु बागड़ी हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला कोऑर्डिनेटर ने किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक राम कुमार गौतम को आयोजकों द्वारा पौधे देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन चंद्र सैनी, राजस्व अधिकारी, हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला समन्वयक विष्णु बागड़ी, रेंज ऑफिसर राहुल कुमार, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खाटला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय बिट्टा, अध्यक्ष ब्लॉक समिति पिल्लू खेड़ा प्रतिनिधि नरेश कुमार, विनोद कौशल, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सक्षम भाटिया सहित विद्या मंदिर सरस्वती स्कूल सफीदों के बच्चे वह स्टाफ तथा वन विभाग के स्टाफ मौके पर मौजूद रहा है।

Safidon, Jind | Aug 7, 2026

MORE NEWS

धर्मगढ़ का बेटा गुरकीरत सिंह आखिरकार अपने गांव पहुंचा... लेकिन उस रूप में, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 💔

इंग्लैंड के वॉर्सेस्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गुरकीरत सिंह की मौत के बाद आज उसका पार्थिव शरीर सफीदों के गांव धर्मगढ़ पहुंचा। परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गुरकीरत के अंतिम दर्शन किए और नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।

कुछ दिन पहले ही गुरकीरत को मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला था। पिता से करीब 35 मिनट तक फोन पर बात भी हुई थी... लेकिन किसे पता था कि यही बातचीत उनकी आखिरी बातचीत बन जाएगी।

आज एक मां की आंखों में आंसू हैं...
एक पिता के पास बेटे की यादें हैं...
और पूरे गांव के दिल में अपने इस होनहार बेटे के लिए दर्द है। 💔

गुरकीरत का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया।

🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति 🙏

धर्मगढ़ का बेटा गुरकीरत सिंह आखिरकार अपने गांव पहुंचा... लेकिन उस रूप में, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 💔 इंग्लैंड के वॉर्सेस्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गुरकीरत सिंह की मौत के बाद आज उसका पार्थिव शरीर सफीदों के गांव धर्मगढ़ पहुंचा। परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गुरकीरत के अंतिम दर्शन किए और नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। कुछ दिन पहले ही गुरकीरत को मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला था। पिता से करीब 35 मिनट तक फोन पर बात भी हुई थी... लेकिन किसे पता था कि यही बातचीत उनकी आखिरी बातचीत बन जाएगी। आज एक मां की आंखों में आंसू हैं... एक पिता के पास बेटे की यादें हैं... और पूरे गांव के दिल में अपने इस होनहार बेटे के लिए दर्द है। 💔 गुरकीरत का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया। 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति 🙏

Safidon, Jind | Aug 7, 2026

सफीदों के धर्मगढ़ बोली के युवा का इंग्लैंड से आया शव अंतिम संस्कार के लिए रवाना

सफीदों के धर्मगढ़ बोली के युवा का इंग्लैंड से आया शव अंतिम संस्कार के लिए रवाना

Safidon, Jind | Aug 7, 2026

गुरुकीरत सिंह का पार्थिव शरीर इंग्लैंड से सफीदों के धर्मगढ़  बोली पहुंचा गांव में पसरा मातम

गुरुकीरत सिंह का पार्थिव शरीर इंग्लैंड से सफीदों के धर्मगढ़ बोली पहुंचा गांव में पसरा मातम

Safidon, Jind | Aug 7, 2026