जगदलपुर: विश्व हिन्दू परिषद ने गोल बाजार चौक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला फूंका, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शनिवार को शाम 5 बजे दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से रैली निकाल कर गोल बाजार चौक में विश्व हिन्दू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने "जय श्रीराम" और "ममता सरकार हाय-हाय" के नारे लगाए।