मीनापुर: धारपुर से पुराने केस में फरार चल रहे 1 व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर आर्म्स एक्ट सहित कई मामले हैं दर्ज
मीनापुर : थाना क्षेत्र के धारपुर गांव से फरार व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है की चार वर्षो से फरार चल रहे पुराने केश में रविवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है ।थानाध्यक्ष संतोष रजक ने बताया कि धारपुर गांव के महेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है । उस पर मीनापुर थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं ।