रजौली: माहुरी टोला में रात के अंधेरे में घर में घुसा विषैला सांप, 10 मिनट में वन विभाग की टीम पहुंची, टला बड़ा हादसा
रजौली। नगर पंचायत के माहुरी टोला में बुधवार रात एक घर में विषैला सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग जुट गए, लेकिन डर के कारण कोई घर के अंदर नहीं गया। सूचना मिलने पर स्थानीय निवासी राहुल कुमार ने तुरंत वन विभाग को जानकारी दी। रेंजर नारायण लाल सेवक के निर्देश पर वनपाल आदर्श कुमार के