पहाड़ी: कामां में एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन
कामां में रविवार शाम 7 बजे एएसपी दिनेश यादव एवं नवनियुक्त थाना अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ते के साथ फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना,शांति एवं सौहार्द कायम रखना तथा असामाजिक तत्वों को पुलिस की सख्ती का संदेश देना रहा।इस दौरान पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की।