सिंघेश्वर: विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: प्रखंड प्रमुख
सिंघेश्वर प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ने की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, आवास और पेयजल समेत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रखंड प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।