बांदा थाना अतर्रा पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर गम्भीर रूप से जला देने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 352/2026 सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था उक्त अभियोग के वांछित अभियुक्त उमेश पुत्र रामप्रताप निवास ग्राम बल्लान थाना अतर्रा को आज दिनांक 04.10.2026 को थाना अतर्रा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमर नाथ गुप्ता।