नदबई: नदबई-डेहरा रोड पर कुत्ता सामने आने से बाइक फिसली, भाई-बहन हुए घायल
नदबई-डेहरा सड़क मार्ग पर गांव बुढ़वारी के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर के लिए रेफर कर दिया।