Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

आज बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) के प्रबंध निदेशक श्री नंद किशोर सर का सहरसा आगमन हुआ। इस दौरान उनके द्वारा मत्स्यगंधा परिसर में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित पर्यटन परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर स्थित पर्यटन होटल का भी निरीक्षण कर भवन की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यक मरम्मतीकरण एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने होटल को पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक एवं आकर्षक बनाने हेतु आवश्यक मरम्मत, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित ग्लास ब्रिज परियोजना एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्हें मंडन धाम पर्यटन विकास योजना के संशोधित प्राक्कलन (Revised Estimate) की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया तथा वहाँ पर्यटक सुविधाओं के विस्तार एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों के संबंध में अनुरोध किया गया। इस पर माननीय प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया।

3 views | Samastipur, Bihar | Jun 16, 2026