रायसेन: रायसेन उन्नत कृषि महोत्सव का आज अंतिम दिन, बसों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान
Raisen, Raisen | Apr 13, 2026 रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का आज तीसरा और अंतिम दिन है। विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान मेले में शामिल होने बसों से पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के गांव-गांव से किसानों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है, जिनके माध्यम से किसान मेले स्थल तक पहुंच रहे हैं।