बांगरमऊ: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, बांगरमऊ सीओ का बयान आया सामने
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जयंती विक्र फील्ड भट्ठे पर मजदूरी करने वाले झारखंड निवासी राम ने अपनी पत्नी सीता पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि मजदूरी के पैसे और घर जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार महिला रेलवे लाइन के किनारे घायल अवस्था में मिली, जि