5वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप, शिक्षक पर गिरी कार्रवाई की तलवार
समेजा क्षेत्र के चक 16 पीटीडी-ए में पांचवीं कक्षा के छात्र युवराज सिंह से शिक्षक मनोज कुमार द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि छात्र के शरीर पर अब भी पिटाई के निशान हैं और उसे दर्द हो रहा है। घटना के बाद शिक्षक के फरार होने की बात कही जा रही है।
प्रधानाध्यापक मलकीत सिंह ने शिक्षक की गलती मानते हुए भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने की बात कही है। बच्चे के पिता पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने की तैयारी में हैं।
अब पुलिस जांच में सामने आएगा कि छात्र के साथ आखिर क्या हुआ था।
#DucNewsRajasthan #RaisinghnagarNews #SriGanganagarNews #BigBreakingNews #SchoolBreakingNews #StudentSafety #RajasthanBreaking #ViralNews #TeacherNews #BreakingRajasthan
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 21, 2026