गुण्डरदेही: बेलौदी विद्यालय में शाला विकास समिति का गठन, 21 छात्राओं को मिली सरस्वती सायकल, अब आने-जाने में मिलेगी सुविधा
शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शाला विकास समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर दीनदयाल साहू तथा उपाध्यक्ष पद पर छत्रपाल साहू का चयन किया गया। सचिव के रूप में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मसीह रहेंगी। समिति में शिक्षाविद, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक एवं पालक सदस्यों को भी शामिल किया गया इसके बाद छत्तीसगढ़ शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत विद्यालय की 21 पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को