कासगंज: कासगंज में ईद पर्व की सुरक्षा को लेकर एसपी ओपी सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
कासगंज में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार शाम 7 बजे शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल और पीएसी जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। और पुलिस ने ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी भी की।