मंझनपुर: गिरिया खालसा में दलित युवक को लाठी डंडे से पीटकर किया गया अधमरा, युवक को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव में बाजार से लौट रहे युवक को पीट पीट कर अधमरा कर दिया है। खून से लथपथ हालत में परिजन घायल को लेकर मंझनपुर मेडिकल कालेज इलाज कराने पहुंचे है। पीड़ित की पत्नी ने गांव के 5 लोगो के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।