नगरी: जबर्रा मार्ग पर काजल नदी में बनेगा उच्च स्तरीय पुल, 25 सालों से क्षेत्र के लोग कर रहे थे मांग
Nagri, Dhamtari | Apr 10, 2026 मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के नगरी-जबर्रा मार्ग पर स्थित काजल नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 6 करोड़ 62 लाख 61 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दी गई इस मंजूरी से क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। जिससे क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं।