कटंगी: खमरिया में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, विरोध के बाद विधायक ने मुख्य अभियंता से की मुलाकात
बीते कुछ दिनों से कटंगी के ग्रामीण अंचलों में अघोषित और लंबी बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शाम से देर रात तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को खमरिया गांव के ग्रामीणों ने देर शाम 8 बजे विरोध प्रकट कर नाराजगी जताई।ग्रामीणों ने बताया कि कटौती का समय तय नहीं है। शाम होते ही बिजली चली जात