खेकड़ा: नांगल निवासी आरोपी को छपरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
छपरौली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि आरोपी गौरव पुत्र रणधीर निवासी ग्राम नांगल के विरुद्ध थाना छपरौली पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।