गुरारू: बरोरह पंचायत में दो बच्चों के साथ घर से निकली 28 वर्षीय महिला लापता, पिता ने दर्ज कराया केस
Guraru, Gaya | Jul 26, 2026 गुरारू प्रखण्ड के बरोरह पंचायत अंतर्गत एक गांव से दो बच्चों की मां के लापता होने का मामला रविवार सुबह सामने आया है। पीड़ित पिता ने गुरारू थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन में पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2020 में झारखंड के गुमला जिला में की थी। विगत 3 माह से वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।