पुष्पराजगढ़: राजेंद्रग्राम से लापता दो युवतियों को गुजरात से किया गया बरामद
शनिवार को 11 बजे राजेंद्र ग्राम थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत घर से लापता दो युवतियों को गुजरात से दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवतियों के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर अपराध दर्ज करने के बाद उन्हें ढूंढ कर लाया गया।