मांडर: मंदरों में धूमधाम से मनाया गया जेठ जतरा, पारंपरिक नृत्य से गूंजा क्षेत्र
Mandar, Ranchi | May 8, 2026 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मांडर के मंदरों में शुक्रवार शाम पारंपरिक जेठ जतरा का आयोजन धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर आसपास के कई गांवों से 12 पढ़हा के खोड़हा शामिल हुए और अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर पूरे जतरा की शोभा बढ़ाई। जतरा में पारंपरिक मांदर, नगाड़ा एवं अन्य वाद्य यंत्रों की धुन पर...