देवबंद: नानौता थाने के सीओ अशोक सिसौदिया ने किया आकस्मिक निरीक्षण, रिकॉर्ड, महिला सुरक्षा और रात्रि गश्त व्यवस्था की परखी
सहारनपुर जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से सोमवार दोहर 2 बजे सीओ अशोक सिसौदिया ने थाना नानौता का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का रखरखाव, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार तथा सीसीटीएनएस और आईटी व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।