इटावा: सपा ने बिजली कटौती और महंगाई के खिलाफ DM कार्यालय के बाहर हल्लाबोल प्रदर्शन किया, धरना देकर सौंपा ज्ञापन
Etawah, Etawah | May 22, 2026 समाजवादी पार्टी जिला इकाई इटावा के तत्वावधान में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोला। सपाईयों ने कलेक्ट्रेट (DM कार्यालय) के बाहर जमीन पर बैठकर धरना दिया और सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन 11 बजे सौंपा गया।