ब्यावरा: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने मलावर में बन रहे लैब व अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
Biaora, Rajgarh | May 29, 2026 राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब शासकीय माध्यमिक विद्यालय मलावर में बन रहे लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मलावर में पेयजल आपूर्ति हेतु चल रहे निर्माण कार्य और कपिलेश्वर महादेव मंदिर पहाड़ी पर बन रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।