सिराथू: काजीपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में राठी डंडे चले, पूर्व प्रधान समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए जख्मी
सैनी थाना क्षेत्र के पथरावा के काजीपुर में दो पक्षों के बीच रविवार को पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडा और ईट पत्थर चले हैं।इस विवाद में पूर्व प्रधान समेत दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।एक तरफ पूर्व प्रधान बचान सिंह ज्यादा घायल हुए हैं तो दूसरे पक्ष से भूप सिंह ज्यादा घायल हुए हैं।