सिराथू: शुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास मानसिक विछिप्त युवती की ट्रेन से कटकर हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के शुजातपुर रेलवे स्टेशन पास फ़ास्ट ट्रेन की ज़द में आई एक युवती की मौत हो गई है।रविवार दोपहर हुई इस घटना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से इलाके में यह युवती भटक रही थी।इस युवती के बारे में बताया गया है कि मानसिक विछिप्त युवती थी।युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी,पुलिस जाँच में जुट गई।