डौण्डीलोहारा: अटल चौक बड़गांव में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 के ग्राम बड़गांव स्थित अटल चौक में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद किया।