ब्रेकिंग उन्नाव | न्यूज़ इंडिया 24 की खबर का असर
मजखोरिया, रूपऊ और मर्दनखेड़ा में जलभराव की समस्या पर विधायक ने लिया संज्ञान, चार पंप लगाए गए
उन्नाव जिले के ग्राम सभा मजखोरिया, ग्राम सभा रूपऊ के मर्दनखेड़ा तथा दूसरी तरफ दुर्गाखेड़ा गांव में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर न्यूज़ इंडिया 24 द्वारा प्रमुखता से खबर प्रसारित की गई थी। खेतों में पानी भरने के साथ-साथ मर्दनखेड़ा गांव में सैकड़ों घर जलभराव से प्रभावित हो रहे थे, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
खबर प्रसारित होने के बाद माननीय विधायक जी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जलनिकासी के लिए चार पंप लगवाने का कार्य शुरू कराया। इस कार्य में ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, प्रधान संजय रावत, बीडीसी तथा प्रधान संतोष सहित अन्य सहयोगियों का भी योगदान रहा।
बताया जा रहा है कि न्यूज़ इंडिया 24 के जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू द्वारा विधायक जी से कई बार फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया गया, जिसके बाद जलनिकासी की व्यवस्था कराने की दिशा में पहल हुई।
ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाने और समाधान की पहल कराने के लिए न्यूज़ इंडिया 24 तथा जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू का आभार व्यक्त किया।
ध्रुव लाल साहू
जिला संवाददाता, न्यूज़ इंडिया 24
Unnao, Unnao | Sep 6, 2026