नावकोठी: टेकनपुरा काली मंदिर के निकट अज्ञात महिला-पुरुष के शव मिले, सनसनी
नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा बुढी गंडक नदी के किनारे काली मंदिर के पास एक महिला और पुरुष की अज्ञात लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार पमपम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।