Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

* विधि-व्यवस्था एवं शांति सौहार्द बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ छपरा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दारोगा राय चौक, थाना चौक, नगरपालिका चौक, खनुआ नाला सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहें तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अफवाह की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरीय अधिकारियों एवं जिला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। निरीक्षण एवं ब्रीफिंग के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने जिलेवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। जिला पदाधिकारी ने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी या उपद्रवी गतिविधियों से दूर रखें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने, हिंसा, तोड़फोड़ या सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Saharsa, Bihar | Jul 27, 2026