बगोदर: अटका: तालाब में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी
बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में मामता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है।जहां अटका स्थित डिलिया बांध में शनिवार को एक तैरता हुआ नवजात के शव मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गई और यह खबर तेजी से फैल गई।वही सुचना मिलने पर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को जब्त कर शनिवार की दोपहर चार बजे पोस्ट मार्टम हेतू गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।