कौंच: ग्राम बरोदा में पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने पी ली डाई, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
Konch, Jalaun | Apr 5, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम बरोदा में रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक मार्मिक घटना सामने आई, पति की मौत की खबर सुनते ही 36 वर्षीय लवली पटेल ने जहरीली डाई पी ली, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई, वही परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत कोंच के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया है।