हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! अपराधियों, माफियाओं और फरार आरोपियों पर कसेगा शिकंजा
हजारीबाग में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बरही बैंक लूट कांड का खुलासा करने वाली टीम को सम्मानित किया गया। महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, लंबित कांड, फरार अपराधियों, अवैध मादक पदार्थ, खनन माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।