डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग
जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को आवश्यक सलाह दी गई है।
सहायक संचालक कृषि ने बताया कि जिले में डीएपी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। रबी सीजन में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।
उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि यदि कहीं डीएपी की उपलब्धता में विलंब हो तो किसान भाई डीएपी के विकल्प के रूप में 12:32:16, 20:20:0:13 अथवा सिंगल सुपर फास्फेट (SSP) का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा एक बोरी टीएसपी (TSP) के साथ 20 किलो यूरिया का कॉम्बिनेशन भी डीएपी के समान पोषक तत्व प्रदान करता है।
किसानों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करें। उर्वरक की गुणवत्ता एवं फसल उत्पादन पर इन विकल्पों का समान प्रभाव रहेगा।
Harda, Harda | Oct 13, 2026