चूरू: चूरू में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा, आयुक्त अभिलाषा सिंह मौके पर मौजूद
Churu, Churu | Oct 17, 2026 चूरू में दीपावली से पहले नगर परिषद का बड़ा एक्शन देखने क़ो मिला है जहाँ शनिवार क़ो दूसरे दिन भी नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा.छोटे,मोटे विरोध के बीच आयुक्त अभिलाषा सिंह की मौजूदगी में दूसरे दिन भी मुख्य बाजार में जेसीबी और नगर परिषद की ट्रेक्टर ट्रोलियो की सहायता से तोड़े जा रहे अतिक्रमण के मलबे क़ो हटाने की कारवाई जारी रही.