सिरसा में हजारों रू की 15.920 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार!
एंटी नारकोटिक्स सेल, सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। विशेष अभियान के तहत ढाणी जोगा सिंह (जनकल्याण नगर) से एक आरोपी को 15 ग्राम 920 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया है।
थाना सदर सिरसा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान तस्करी के पूरे नेटवर्क और मुख्य सप्लायर के बारे में पूछताछ करेगी।
नशा मुक्त सिरसा के लिए पुलिस का सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#sirsapolice #antinarcoticscell #haryanapolice #action #sirsasandesh
Sirsa, Sirsa | Aug 6, 2026