शामली: शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र में पुलिस ने ₹3.61 लाख की स्मैक के साथ हसनपुर निवासी नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Oct 15, 2026 गुरूवार को शामली जिले के थानाभवन थाने की पुलिस ने बताया कि आपरेशन सवेरा के तहत नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस पार्टी ने नशा तस्कर के रूप में थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी सचिन सैनी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब ₹3.61 लाख अनुमानित कीमत की 18.07 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।