नगड़ी: नगड़ी चौक में दुकान और घरों में हाई वोल्टेज करंट से कई बिजली उपकरण जले
Nagri, Ranchi | Jun 13, 2024 नगड़ी चौक में बिजली के दो तार आपस में एक दूसरे से सट गए। इससे दर्जनों घरों में हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित होने से कई दुकानों और घरों में बिजली उपकरण जल गए। वहीं इससे घरों में आग लगने और गंभीर दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। घर और दुकानों में हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित होने से लोग भयभीत हैं।