सोनाहातु: रड़गांव में एक युवक की लू लगने से हुई मौत
रड़गांव में एक युवक की लू लगने से मौत हो गई। मृतक 25 वर्षीय गोस्न्नर पूर्ति बासुकोचा का निवासी था। बताया जाता है कि वह किसी कार्य से रड़गांव आया था और दुकान के बाहर में अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई और घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। परिजन बुधवार की सुबह थाना में लिखित आवेदन देकर शव घर ले गए।