नगड़ी: नगड़ी प्रखंड अंतर्गत ग्राम- पतराटोली, बालालोंग में जमीन विवाद, हंगामा
Nagri, Ranchi | Jun 9, 2024 नगड़ी प्रखंड अंतर्गत ग्राम-पतराटोली,बालालोंग में जमीन पर नापी करने कुछ लोग रविवार को पहुंचे जिसे देखकर ग्रामीण हंगामा करने लगे और उनपर अवैध जमीन कब्जा की बात कहकर सभी की खदेड़ने लगे। जिसमे एक व्यक्ति भागने में असफल रहा जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया है और हंगामा कर रहे हैं। ग्रामीण पकड़े गए व्यक्ति को नगडी थाना की पुलिस को सौंपने जा रहे हैं।