टीकमगढ़: एसपी के निर्देश अनुसार टीकमगढ़ जिले के धार्मिक स्थलों से निकलवाये गये करीब 72 लाऊड स्पीकर
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश अनुसार जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रशासनिक एवं पुलिस टीम द्वारा धार्मिक स्थलों के धर्म गुरुओं एवं विभिन्न समितियों से समन्वय स्थापित कर धर्म स्थल एवं सार्वजनिक स्थल में लगे हुये लाऊड स्पीकरों को चेक कर धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में लगे 72 से अधिक ध्वनि प्रदूषक यंत्र हटवाए गए।