बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां में बालक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां के रहने वाले बालक लोकेश के परिजनों ने बुधवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे बरेली के जिला अस्पताल परिसर में जानकारी देते हुए बताया घटना बुधवार समय लगभग सुबह 10:00 बजे की है लोकेश अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक से उसे पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।