बीसलपुर: किशोरी के साथ खेत में खींच कर हुआ दुष्कर्म, बरखेड़ा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बरखेड़ा थाने में दर्ज कराए मुकदमे में व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहा था, इसी दौरान उन्हें देखते ही एक लड़का भागने लगा जबकि दूर खड़ा एक अन्य युवक भी भाग निकला। बाद में उसकी 15 वर्षीय पुत्री उसी खेत से रोती हुई बाहर निकली। बेटी ने बताया कि भागने वाले युवक ने उसे डरा धमकाकर खेत में खींचा और फिर दुष्कर्म किया।