बीसलपुर: बीसलपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने तहसील गेट पर हंगामा कर किया प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
मंगलवार को बड़ी संख्या में युवा बीसलपुर तहसील में समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी को अपना ज्ञापन देने के लिए तहसील मुख्यालय के गेट पर एकत्र हुए और हंगामा कर प्रदर्शन करने लगे। और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद छात्रों ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक को अपना ज्ञापन दिया।