बीसलपुर: कोटे के चयन को लेकर दोनों पक्षों ने बीसलपुर तहसील में हंगामा कर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा शिकायती पत्र
बिलसंडा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांद में कोटे के चयन को लेकर दोनों पक्षों के सैकड़ो ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय के समक्ष हंगामा कर प्रदर्शन किया बाद में जिलाधिकारी को अपने शिकायती पत्र दिए। बिलसंडा ब्लाक की ग्राम पंचायत नांद में जिलाधिकारी के निर्देश पर 2 फरवरी को ग्राम पंचायत अधिकारी व पुलिस की मौजूदगी में हुई खुली बैठक में चयन कोटेदार के लिए किया।