बीसलपुर: गांव खनंका पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में हुई टक्कर, तीन लोग घायल
बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित खनंका गांव में पेट्रोल पंप के पास स्थित शिवपुरी नवदिया निवासी रोहित कुमार मंगलवार दोपहर 2 बजे पेट्रोल डलवाने जा रहा था वह जैसे ही मुड़ा वैसे ही शाहजहांपुर जिला के कांठ थाना के गांव मोहनपुर निवासी सचिन कुमार व महीप सिंह की बाइक से उसकी बाइक में टक्कर हो गई टक्कर लगते ही दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।