वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :मथुरा में दो होटलों पर पुलिस का बड़ा छापा, 13 युवक और 6 युवतियां हिरासत में, मचा हड़कंप
वन्दे भारत न्यूज़ | मथुरा
मथुरा के राया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के समीप स्थित दो होटलों/गेस्ट हाउसों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मिले 13 युवकों और 6 युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि इन होटलों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही होटल संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Hodal, Palwal | Jul 6, 2026